Shahjahnpur News: कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ हैप्पी ब्लूम डे केयर
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शुभ करमन टाउनशिप, वजीरगंज-केरूगंज स्थित हैप्पी ब्लूम डे केयर में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे बाल कृष्ण, राधारानी, वासुदेव और नंद बाबा के स्वरूप में सजकर पहुंचे। आकर्षक सजावट से विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि अभिभावकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानाध्यापिका मेघना खन्ना ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में हरनीत, तृप्ति, भूमि, आयुषी, तैयबा, पवनी, आस्था, राधिका और रेखा सहित अन्य ने सहयोग किया। अंत में प्रबंधक प्रियंवदा रघुवंशी ने सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्कूल, कॉलेजों में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व यह भी पढ़ें- Meerut News: धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.