Shahjahnpur News: कृष्णानगर मंदिर में आज भजन संध्या
शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में आज डॉ. स्वामी विवेकानन्द जी महाराज के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हिसार हरियाणा से पधार रहे भजन गायक दिव्य दास जी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भजन संध्या के उपरांत परम पूज्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज के करकमलों द्वारा श्रीकृष्ण मंदिर का इतिहास पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने भजन संध्या का आनंद लेने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.