Shahjahnpur News: कूड़े के ढेर पर मिला गोवंश का अवशेष, मचा हड़कंप
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। चौक कोतवाली क्षेत्र के मतानी मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कूड़े के ढेर पर गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने अवशेषों के वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और चौक कोतवाली प्रभारी प्रदीप राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन की ओर से चौक कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। हिंदू नेता के पदाधिकारी राजेश अवस्थी ने कहा, गोवंश के अवशेष इस तरह कूड़े के ढेर पर मिलना बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.