Shahjahnpur News: कूड़ा डालने को लेकर चाचा-भतीजों में चली लाठियां
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: सिंधौली, संवाददाता। कस्बे में पेड़ों के पत्तों का कूड़ा डालने को लेकर परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद और लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने बाद में आपस में समझौता कर लिया और पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। बताया गया कि गांव के सगे भाई हैं तथा उनकी अलग-अलग टेंट की दुकानें हैं। दुकानों के पास फुलवारी के लिए लगाए गए पेड़ों से गिरे पत्तों का कूड़ा डालने को लेकर परिवार के लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.