Shahjahnpur News: किसान यूनियन व पिकअप चालकों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। सिंधौली टोल प्लाजा पर रविवार को मासिक टोल पास की दरें बढ़ाए जाने के विरोध में किसान यूनियन कार्यकर्ताओं और पिकअप चालकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिकअप का मासिक पास पहले 1200 रुपये, फिर 1500 रुपये और अब 1800 रुपये कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी जा चुके थे। प्रदर्शन में सत्यवान सिंह, पृथ्वीराज, अनुज, राहुल वर्मा, रीता देवी, रजनीश पाल और गोपीनाथ कश्यप शामिल रहे। टोल प्रबंधक प्रवीण कुमार योगी ने बताया कि दरों में वृद्धि नियमानुसार की गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भाड़े में बढ़ोतरी करने की मांग यह भी पढ़ें- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स हुआ महंगा; जानें कितना बढ़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.