शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनेश्वर दयाल कठेरिया के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को बीडीओ को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांगों का समाधान नहीं होने पर 15 से धरने की चेतावनी दी गई। किसानों ने महासिर ग्राम पंचायत में शौचालय आवंटन में अनियमितता की जांच कर पात्रों को लाभ देने और सार्वजनिक शौचालय नियमित खुलवाने की मांग की। अमृत सरोवर की जांच के बाद कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई। इसके अलावा आवास योजना की सूची सार्वजनिक करने, अवैध वसूली रोकने और पात्र गरीबों को आवास दिलाने तथा विधवा महिलाओं को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने की मांग की। इस दौरान मिथुन कठेरिया, राजू गुप्ता, मिथिलेश कुमार कठेरिया, विटोली देवी, रमा तिवार...