Shahjahnpur News: किसान दिवस में छाए किसानों के मुद्दे, सात दिन में निस्तारण के निर्देश
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: विकास सभागार में बुधवार को किसान दिवस की बैठक मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 33 प्रगतिशील किसानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने पिछली बैठक में किसानों की ओर से उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति बताई। बैठक में किसानों ने गोवंश और बंदरों को पकड़ने तथा बिजली संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। कुल 12 किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का सात दिन के भीतर निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने ड्रैगन फ्रूट, मशरूम, सब्जियों तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Sitapur News: किसान दिवस में गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.