Shahjahnpur News: किसान दिवस में उठीं धान खरीद, नहर सफाई और बिजली की समस्याएं
शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने धान खरीद, नहरों की सफाई और बिजली संबंधी समस्याएं उठाईं। किसानों द्वारा बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या बनी हुई है। वहीं धान की खरीद न होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पर कार्यवाई करने को कहा है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का सात दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने बताया कि गेहूं और सरसों की निर्धारित किस्मों के बीज पर 50 प्रतिशत, जबकि चना, मटर और मसूर की आठ वर्ष से कम अवधि वाली किस्मों पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से बीज की बुकिंग कर सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.