Shahjahnpur News: किसान की मौत पर परिजनों ने लगाया जाम, गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- हादसे में किसान की मौत, परिजनों ने लगाया जाम Shahjahnpur News: सड़क हादसे में किसान की इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे तक जाम के कारण पुवायां से बिलसंडा जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम करीब 6:30 बजे जाम खोल दिया गया। हालांकि, परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार नहीं किया। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बंडा थाना क्षेत्र के सिंघापुर खास गांव निवासी धीरज कुमार (42 वर्ष) सात अक्तूबर को पैदल खेत की रखवाली करने जा रहे थे। शारदा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.