Shahjahnpur News: किशोर से कुकर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: तिलहर। महिला ने नौ वर्षीय पुत्र के साथ युवक द्वारा कुकर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बीती रात अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह के आसपास उसका पुत्र घूम रहा था। आरोप है कि इसी दौरान निजामगंज गौटियां का 30 वर्षीय सत्येंद्र उनके पुत्र को बहला फुसलाकर खैरपुर रोड स्थित झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि महिला की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.