Shahjahnpur News: किशोरी को ले जाने के आरोप में मुकदमा
शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी करने पर पता चला कि मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक अपने दो भाइयों व पिता के साथ मिलकर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की रात चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.