शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसके घर में पहले किराये पर रहने वाले बिजलीपुरा निवासी समीर, मायशा और शहजाद ने उसकी गैरमौजूदगी में लॉकर से आठ हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कान्हा गौशाला के पास हाईवे से समीर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद हुआ, जिसे चोरी के जेवर का हिस्सा बताया गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 12 घंटे में चोरी का खुलासा, जेवरात समेत आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कुछ देर के लिए घर में लगाया ताला, चोरी हो गए जेवरात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...