शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी काजल किन्नर ने अपनी गुरु मां सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट, चोरी, धमकी और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए थाना खुटार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। काजल किन्नर का आरोप है कि उसकी गुरु मां हिना किन्नर ने कई वर्ष पहले खुटार निवासी शराफत खां से निकाह कर लिया था। इसके बाद वह भी वहीं रहने लगी और अन्य चेलों के साथ क्षेत्र में बधाई गाने का कार्य करती थी। उसका कहना है कि बधाई से होने वाली आय गुरु मां को दी जाती थी, जिसका बाद में बंटवारा किया जाता था। आरोप है कि बाद में शराफत खां और हिना किन्नर ने उसका निकाह शराफत के बेटे फिरोज खां से कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हिना किन्नर, शराफत खां, ...