शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी हिना किन्नर गुरु मां ने थाने में तहरीर देकर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को वह अपनी चेली सिमरन और ढोलक मास्टर विनोद के साथ बधाई लेने गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे काजल उर्फ इंतजार, बज्जुल, मुन्ना और छह अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने तमंचा लहराते हुए दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि किन्नर समाज के लोगों ने 20 सितंबर को आपस में समझौता करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, बोलेरो क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान ...