Shahjahnpur News: किंग्स-11 ने मांडले एलेवन को चार रन से हराया
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कैंटोनमेंट ग्राउंड पर किंग्स-11 और मांडले इलेवन के बीच खेला गया टी-20 मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष में किंग्स-11 ने मांडले इलेवन को चार रन से हराया। किंग्स-11 के अनुज गुप्ता को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स-11 ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए। अनुज गुप्ता ने 58 गेंदों पर नाबाद 88 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए। इरफान रजा खान ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 48 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। दोनों की बल्लेबाजी से टीम मजबूत स्कोर तक पहुंची।175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांडले इलेवन ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया। कप्तान जेफ स्टीवंस ने 64 गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.