Shahjahnpur News: कार-बाइक की टक्कर के बाद युवक को पेट्रोल पंप पर खींचकर पीटा
शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: निगोही। सोमवार शाम हमजापुर स्थिति एक पेट्रोल पंप पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद कार सवार कई युवको ने पेट्रोल पंप से खींचकर बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निगोही के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सोमपाल कुशवाहा ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े सात बजे बेटा अरविन्द कुशवाहा हमजापुर चौराहे के पास स्थित एक पंप से बाइक में तेल डलवाने गया था। तेल लेने के बाद वह पान-मसाला की दुकान पर खड़ा हो गया। इस बीच एक कार ने पीछे से बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार से उतरे युवक बेटे अरविन्द कुशवाहा को पीटने लगे। बेटा पंप की ओर भागा,तो युवको ने उसे पकड़कर डंडो से पीटना शुरू कर दिया। पंप पर मारपीट की घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.