Shahjahnpur News: कार ने स्कूटी सवार छात्रों को रौंदा, दोनों की हालत गंभीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 15 -- Shahjahnpur News: हथौड़ा चौराहे से पुत्तूलाल की ओर जाने वाले रोड पर बुधवार दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी सवार दो छात्रों को थार चालक ने रौंद दिया। एक की हालात अत्यंत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे के हाथ दो जगह से टूटने पर इलाज कराया जा रहा है। मोहल्ला चौक मतानी निवासी वंश कश्यप पुत्र राजीव कश्यप संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11-ई का छात्र है। वह बैटरी वाली स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान थार गाड़ी ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र करीब पांच मीटर थार में फंसकर घिसट गया, इसी दौरान हादसे में वंश के सिर, कंधे और पीठ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद थार गाड़ी को मौके पर पकड़ लिया गया। संबंधित मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के चलते वन-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.