Shahjahnpur News: कार खड़ी करने से मना करने पर अधिवक्ता के बेटे से मारपीट
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: पुवायां। ककरौआ जप्ती निवासी अधिवक्ता महेंद्र कुमार यादव ने शिवा शुक्ला, रमेश मिश्रा और अनुपम अग्निहोत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शिवा शुक्ला उनके घर के गेट के सामने ब्रेजा कार खड़ी करते हैं। 27 जुलाई को मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। छह अगस्त को दोपहर करीब एक बजे आरोपियों ने उनके पुत्र सुधांशु यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महेंद्र ने आरोप लगाया कि शिवा आए दिन परिवार को परेशान करते हैं और उनकी स्कूटी भी तोड़ चुके हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.