शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। कार की टक्कर से सभासद का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल घायल को उपचार के लिए बरेली भेजा गया है। लोगों ने कार और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसा शाम हाईवे पर कश्यप बिल्डिंग के पास हुआ‌। मोहल्ला बंगशान निवासी पप्पू उर्फ अफरोज 50 पुत्र मजीदुल्ला अंसारी सांयकाल मोहल्ला तहवरगंज की तरफ से पैदल हाईवे पर आ रहे थे। सामने एक खड़ी कार में दंपति बैठे बातचीत कर रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार टैम्पो ने कार को टक्कर मार दी। कार तेजी से आगे बढ़ी और पप्पू को अपनी चपेट में ले लिया। टैम्पो हादसे के बाद तेजी से निकल गया। मौके पर भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी आ गये और घायल को गंभीर हालत में बरेली ले गये। घायल नगर पंचायत सभासद सर्वेद अंसारी का बड़ा भाई है।सूचना पर पुलिस पहुंची और कार और उसमें स...