शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: रोजा। क्षेत्र के बरतारा चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दंपती भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया। यहां इलाज के दौरान टक्कर से घायल अधेड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। रोजा थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी 55 वर्षीय मथुरा प्रसाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे बरतारा चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मथुरा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों की सूचन...