Shahjahnpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। कटरा रोड पर चंदोखा गांव के पास शुक्रवार दोपहर कार और बाइक की टक्कर में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के दियूरा गांव निवासी अमन गिरी (18) पुत्र पप्पू गिरी बाइक से बरेली स्थित अपनी ननिहाल मड़ीनाथपुर जा रहा था। चंदोखा के पास कटरा की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मदनापुर पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। पिता पप्पू गिरी ने थाना मदनापुर में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.