Shahjahnpur News: कार्य बहिष्कार पर रहीं संविदा एएनएम
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा एएनएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को कर्मचारियों ने सीएचसी पर प्रदर्शन कर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मो. सजर को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की थी। कर्मचारियों ने बताया कि समस्याओं को लेकर पहले भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। संविदा एएनएम तनु कुमारी ने बताया कि दो दिन बाद कर्मचारी लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगी। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: संविदा एएनएम कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मांगों को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.