Shahjahnpur News: कार्यवाही रजिस्टर पर बैक डेट में किए गए प्रस्ताव के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: पुवायां। करवाही रजिस्टर पर बैक डेट में प्रस्ताव कर ग्राम पंचायत के सदस्यों से हस्ताक्षर कराने के प्रयास के चलते करवाही रजिस्टर के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें पुवायां की ग्राम पंचायत इटौली के कार्ववाही रजिस्टर की बताई जा रही है इन तस्वीरों में करवाही रजिस्टर पर एक प्रस्ताव लिखा गया है जिस पर प्रधान एवं सचिव किसी के हस्ताक्षर नहीं है और न ही कोई सील लगी है, कार्यवाही रजिस्टर पर लिखा गया प्रस्ताव ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ लिखा गया है रजिस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान एवं सचिव जानकारी देने से इनकार कर रहे है। खंड विकास अधिकारी आरपी राना ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.