शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया जिससे सुभाषनगर के लोग दो महीने से टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं। अमृत 2.0 योजना के तहत 450 एमएम की मुख्य पाइपलाइन डालने को खोदी गई सड़क दिवाली से पहले से अधूरी पड़ी है। जल निगम ने 20 अक्तूबर तक काम पूरा कराने का दावा किया था, लेकिन 20 नवंबर बीतने के बाद भी सड़क चलने लायक नहीं हो सकी। अब विभाग ने दूसरे ठेकेदार का चयन किया है। हालांकि काम कब शुरू होगा और कब तक पूरा होगा, यह अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। उधर, सड़क की बदहाली से वाहन चालक, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: ठेकेदार काम छोड़कर भागा, दो महीने से सुभाषनगर की जनता बेहालसड़क की बदहाली से आवागमन प्रभावित सुभाषनगर की स्मार...