Shahjahnpur News: कांवड़ यात्रा व चेहल्लुम को लेकर बैठक
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: कांट। कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम प्रभात राय और प्रभारी निरीक्षक राकेश तोमर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा में ट्रैक्टरों पर डबल ट्रॉली का प्रयोग न किया जाए तथा डीजे पर आपत्तिजनक या भड़काऊ गीत नहीं बजाए जाएं। किसी भी शरारती गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.