शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सावन माह में कांवड़ यात्रा मार्गों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कांवड़ मार्गों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने, लटक रहे बिजली के तारों को ऊंचा कराने तथा खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने की मांग की गई। इस दौरान जिला महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता, जिला सचिव मुनेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण टंडन, दानवीर सिंह, गौरव ठाकुर, रामऔतार गुप्ता, जिला मंत्री जतिन यादव, दीपक ओमर, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित महिला मोर्चा की पिंकी रस्तोगी, रंजन कश्यप, रेनू सिंह समेत संगठन के ...