शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों और खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को बिना लाइसेंस या पंजीकरण के प्रतिष्ठान संचालित न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाइसेंस, रेट सूची, खाद्य कारोबारी का नाम, फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का साइनेज और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रमुख स्थान पर लगाने को कहा गया। विभाग ने कांवड़ मार्ग पर मांस, मछली और अंडे की दुकानों का संचालन प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा जांच, कई नमूने एकत्र य...