शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जनपद की पुलिस पूरी तरह मैदान में उतर गई। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी सौरभ दीक्षित ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और अधिकारियों की ब्रीफिंग करने के बाद थानावार कांवड़ ड्यूटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल अपने-अपने ड्यूटी स्थलों के लिए रवाना हो गया। ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, उपजिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ शिविरों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और आपातकालीन प्रबंधन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग...