Shahjahnpur News: कांवड़िये की मौत के बाद ढाई घंटे जाम रहा स्टेट हाईवे
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। सड़क हादसे में कांवड़िये दीपक कुमार की मौत के बाद साथी कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने खुटार-गोला स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हादसे के बाद शाम करीब पांच बजे लगा जाम रात साढ़े सात बजे एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे के आश्वसन पर खुल सका। करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद खुटार, बंडा और पुवायां थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शाम करीब सात बजे एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे भी जाम स्थल पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट तक बातचीत के बाद कांवड़ियों ने अपनी मांगें उनके सामने रखीं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.