Shahjahnpur News: कांट में 22 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित, शहीद पार्क भी बनेगा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: कांट। नगर पंचायत कांट को प्रदेश की मॉडल नगर पंचायत बनाने की दिशा में शनिवार को बोर्ड बैठक में करीब 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नगर की सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कांट को पूरे प्रदेश में मॉडल नगर पंचायत के रूप में विकसित करना है। बैठक में शहीद पार्क, बारातघर, डिजिटल लाइब्रेरी और अंत्येष्टि स्थल के निर्माण समेत कई योजनाओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। आकांक्षी नगर योजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से बारातघर बनाया जाएगा। इसी योजना में 1.20 करोड़ रुपये से चार सीसी रोड, एक नाली, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और पांच स्थानों पर पथ प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.