Shahjahnpur News: कांट में बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे मंत्री
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर बुधवार को शाहजहांपुर दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर एक बजे कांट में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नवनिर्मित शाखा का लोकार्पण करेंगे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर मौजूद रहेंगे। इसके बाद मंत्री समीक्षा बैठक करेंगे और शाम 6:30 बजे पीलीभीत के लिए रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.