Shahjahnpur News: कांट में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: कांट, संवाददाता। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में जगह-जगह कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया। श्रीरामलीला मैदान के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कथा व्यास पंडित राजकपूर पाठक ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में अनेक लीलाएं कर पापियों का संहार किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मनमोहक लीलाओं का मंचन किया। भजनों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मोहल्ला मरहैय्या मुर्गीफार्म, गढ़ी पूर्वी, गढ़ी पश्चिमी, वाल्मीकि मंदिर और मदनापुर रोड समेत कई स्थानों पर भी जन्माष्टमी उत्साहपूर्वक मनाई गई। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.