शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बुधवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, शाहजहांपुर की कांट शाखा का विधिवत उद्घाटन किया। नई शाखा के शुरू होने से कांट क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

जनसभा में वक्तव्य जनसभा को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई शाखा खुलने से किसानों को कृषि ऋण, खाद-बीज के लिए वित्तीय सहायता तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों व ग...