Shahjahnpur News: कांट चेयरमैन मुनारा बेगम पद से हटाई गईं, अधिकार सीज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: कांट, संवाददाता। नगर पंचायत कांट की चेयरपर्सन मुनारा बेगम के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार शासन ने एक बार फिर सीज कर दिए हैं। बेटे रईस मियां के चेयरपर्सन के प्रतिनिधि के रूप में नगर पंचायत की बोर्ड बैठकों में वर्चुअल माध्यम से शामिल होने के मामले में दोबारा हुई जांच के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है। शासन के आदेश में चेयरपर्सन को पद से हटाते हुए उपचुनाव होने तक अध्यक्ष के दायित्व जिलाधिकारी अथवा उनके नामित अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। चेयरपर्सन पर आरोप था कि उनके बेटे रईस मियां नगर पंचायत की कई बोर्ड बैठकों में उनके प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए थे। इसको लेकर ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने शासन से शिकायत की थी। जांच में अधिकारियों ने इस व्यवस्था को शासनादेश के प्रावधानों के विपरीत माना था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.