Shahjahnpur News: कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान में बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया जोर
शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: संगठन सृजन अभियान के चौथे दिन कांग्रेस ने बांदा, खुटार, भावलखेड़ा और ददरौल ब्लॉक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें कीं। इसमें संगठन की स्थिति की समीक्षा कर उसे जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। बूथ व मंडल स्तर पर विस्तार, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने और कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के स्मारक और जन्मस्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भागीदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.