Shahjahnpur News: कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत की बैठक
शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा के झज्जर विधायक कुलदीप वत्स रहे। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, जिला सचिव उपेंद्र सिंह मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी और पुवायां विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने संगठन मजबूती पर विचार रखे। विधायक वत्स ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा है, जो सभी वर्गों को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजहबी राजनीति में विश्वास नहीं करती। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुवायां किसान बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। बैठक में विंदेश्वरी राज, अर्चना कटारिया, दिनेश कुमार एडवोकेट, संजीव कुमार पासी, गौरव त्यागी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.