शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। रामगंगा और गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से कस्बा समेत तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहरा गया है। रामगंगा का पानी कस्बे के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित कई गांवों में घरों के अंदर पानी भर जाने से ग्रामीणों के सामने खान-पान और दैनिक जरूरतों की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं खेतों में पानी भरने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। रामगंगा की बाढ़ का पानी सादिकपुर जूनियर हाईस्कूल के सामने पुलिया पर तेजी से बह रहा है जिससे आवागमन प्रभावित है।

बाढ़ का असर पहरूआ गांव के ओमेन्द्र, बीरपाल, कृष्णपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष दूसरी बार नदी में बाढ़ आने से धान, बाजरा, तिल, उर्द, अरबी और तुलसी की फसल पानी में डूब गई है। कई खेतों में फसल पूरी तरह जलमग्न होने से किसानों को भारी नुक...