Shahjahnpur News: कल से नवरात्र, मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: रोजा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र रविवार 11 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसे लेकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने लगी है। रोजा में सुभाष द्र बोस चौराहे से रेती रोड जाने वाले रास्ते पर राजस्थान के कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यहां एक फीट से लेकर नौ फीट तक की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। इनकी कीमत 180 रुपये से शुरू होकर 18 हजार रुपये तक है। राजस्थान के पाली जिले के पेड गांव निवासी पुनाराम और उनके परिवार के लोग करीब 20 साल से शाहजहांपुर आकर मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। वे सावन शुरू होने से पहले यहां पहुंच जाते हैं और दीपावली के बाद वापस अपने गांव लौटते हैं। नवरात्र के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार करने के बाद दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बनाते हैं। साल के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.