शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम ग्रिड रोड पर निर्धारित सीमा से बाहर बनाए गए छज्जों और बालकनियों पर नगर निगम की कार्रवाई अब तय तारीख पर ही होगी। 31 अगस्त को सुबह 11 बजे तेल टंकी रोड से लिबास टेलर्स तक अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंचेगी। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य अभियंता ने सदर बाजार थाना प्रभारी को पत्र भेजकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...