शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण के मामले में सांसद अंगोमचा बिमोल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मामले की निष्पक्ष जांच और आरोप सिद्ध होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंतरिक जांच में सांसद को दोषी ठहराए जाने की बात सामने आने के बावजूद राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव, नीलम...