शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर जैसे अतिसंवेदनशील और वीआईपी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कचहरी के गेट नंबर 4 के ठीक सामने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा जमीन पर निगरानी रखने के बजाय आसमान की रिकॉर्डिंग करने में व्यस्त है। नगर निगम द्वारा लगाए गए इस कैमरे के गलत दिशा में मुड़े होने की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें यह साफ तौर पर आसमान की ओर ताकता नजर आ रहा है। निगरानी तंत्र ठप होने के चलते इस गेट पर आए दिन वाहन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। बीते 23 अक्टूबर को भी इसी गेट के पास से अधिवक्ता उत्तम कुमार यादव की मोटरसाइकिल चोरी हो गई, जिसके संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस क...