Shahjahnpur News: कलान में 20 मीटर बंच केबल बदलने में लग गए पांच घंटे
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर में 20 मीटर बंच केबल बदलने में कर्मचारियों को पांच घंटे लग गए।जबकि कर्मचारियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत ने अपनी स्काई लिफ्ट तक उपलबध कराई थी। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोस्टिंग के दौरान कार्य कराया जाए।जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।गुरुवार दिन की सप्लाई केबल बदलने की भेंट चढ़ गई।भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से उपभोक्ता व्याकुल हो गए।इंवर्टर डिस्चार्ज हो गए, घरों की टंकियों में पानी खत्म हो गया।किसी तरह शाम को बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।वो भी ट्रिपिंग होना शुरू हो गई।नगर के वार्ड 12 व 13 के घरों की सप्लाई के लिए हाई-वे पर बंच केबल बदली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.