Shahjahnpur News: कलान में सबसे ज्यादा जर्जर स्कूल, ध्वस्तीकरण में देरी पर डीएम नाराज
शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में जर्जर भवनों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्ती दिखाई। विकासखंड कलान में सबसे ज्यादा जर्जर विद्यालय भवन चिह्नित होने के बावजूद उनका ध्वस्तीकरण नहीं कराया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यालय भवनों की स्थिति की समीक्षा के दौरान कलान का मामला सामने आया। डीएम ने कहा कि चिह्नित जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि किसी तरह की अनहोनी की स्थिति न बने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई में देरी का कारण भी जाना और आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बेसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.