Shahjahnpur News: कलान में बिजली ने छुड़ाए पसीने, इन्वर्टर भी पड़े ठप
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: कलान। कलान नगर में शनिवार को बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को बेहाल कर दिया।सुबह से शाम तक बिजली की आंख-मिचौली होती रही।कभी कुछ मिनट तो कभी थोड़ी देर आपूर्ति मिलने के बाद फिर बत्ती गुल हो जाती।बार-बार बिजली जाने से घरों और दुकानों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।उमस और गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होकर बिजली आने का इंतजार करते रहे।बिजली की इस अनियमित आपूर्ति ने दुकानदारों की परेशानी भी बढ़ा दी।उपभोक्ताओं में बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई दी। पंकज गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, संजय गुप्ता, रामवीर सिंह, भूपेन्द्र यादव, गुड्डन गुप्ता, मिटंन गुप्ता आदि नगरवासियों ने विभागीय अधिकारियों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और लगातार हो रही कटौती से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.