शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: कलान। बिजली संकट ने नगर लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। लगातार दूसरे दिन 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से नगर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई।मंगलवार को करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से गर्मी में लोग बेहाल हो गए।घरों में पंखे-कूलर बंद रहे और कुछ ही देर में इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए।लगातार दूसरे दिन बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।सोमवार को भी 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही थी।देर शाम को मुश्किल से सप्लाई बहाल हो सकी थी।समस्या दूर होने के अगले ही दिन मंगलवार को फिर फाल्ट आने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। पांच घंटे बिजली गुल, परेशान रहे लोगपांच घंटे तकआपूर्ति बाधित रहने से घरों में मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या खड़ी हो गई। इ...