Shahjahnpur News: कर्तव्य अकादमी ने कैंट एकता क्लब को 2 से हराया
शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान में शुक्रवार को जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार और महासचिव दिलीप कुमार शर्मा ने किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कैंट एकता क्लब और कर्तव्य अकादमी के बीच खेला गया। मैच के 10वें मिनट में कर्तव्य अकादमी ने पहला गोल दागकर बढ़त बनाई। इसके पांच मिनट बाद टीम ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। कैंट एकता क्लब ने वापसी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। संघर्षपूर्ण मुकाबले में कर्तव्य अकादमी ने 2-0 से जीत दर्ज की।इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष सैयद जियाउल इस्लाम, मयूर खन्ना, संयुक्त सचिव प्रेमजीत सिंह, गौरव अग्निहोत्री, राजीव अरोड़ा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, रंजन कश्यप सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.