शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। तार जोड़ रहे ग्रामीण की करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। नगरा इब्राहिमपुर निवासी सुनील कुमार कश्यप 38 अपने घर में टूटा बिजली का तार जोड़ रहा था। ग्रामीण का हाथ तार में छू गया। तार में करेंट होने से ग्रामीण ने तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा मचने पर आसपास घरों के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ग्रामीण की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...