Shahjahnpur News: करंट लगने से गोवंश की मौत, हादसा टला
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: रोजा। चर्च कॉलोनी में शनिवार शाम बिजली का करंट लगने से एक गोवंश की मौत हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कॉलोनी में चर्च की बाउंड्री के पास करीब 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खुला रखा है। आरोप है कि अर्थिंग के लिए लगी पत्ती के आसपास करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से गोवंश की तड़पकर मौत हो गई। लोगों ने बताया कि इसी रास्ते से बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया। लोगों ने ट्रांसफार्मर को चारों ओर से कवर कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अर्थिंग तार में करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.