Shahjahnpur News: कपड़े हटाते समय एचटी लाइन की चपेट में आई महिला, मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। दियूरिया कल्यानपुर गांव में मंगलवार शाम छत पर कपड़े हटाने गई 52 वर्षीय महिला की 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी मेहंदी हसन की पत्नी अफरी बेगम शाम करीब पांच बजे घर की छत पर सूख रहे कपड़े हटाने गई थीं। बताया गया कि मकान के छज्जे के पास से ही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। कपड़े हटाते समय वह किसी तरह विद्युत लाइन के संपर्क में आ गईं। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.