Shahjahnpur News: कनेक्शन के बाद लापता हुए 352 से अधिक बिजली उपभोक्ता, निगम करेगा जांच
शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर के बहादुरगंज विद्युत वितरण खंड में बिजली निगम के सामने एक अनोखी स्थिति पैदा हो गई है। विभाग के रिकॉर्ड में ऐसे 352 से अधिक उपभोक्ता दर्ज हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन तो ले लिया, लेकिन इसके बाद न तो नियमित रूप से बिजली बिल जमा किया और न ही सत्यापन के दौरान अपने पते पर मिले। बकाया वसूली अभियान के दौरान जब विभागीय टीम संबंधित पतों पर पहुंची तो कई स्थानों पर उपभोक्ता नहीं मिले। कुछ स्थानों पर मकान खाली मिले, जबकि कई जगह लोगों ने ऐसे किसी उपभोक्ता के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इससे विभाग को आशंका है कि फर्जी दस्तावेजों पर कनेक्शन लेने या बिना सूचना दिए पता बदलने जैसे मामले हो सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली निगम के एसई ने जांच के लिए समिति गठित की है। समिति यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.